वजन कम करने के आसान तरीके (some easy ways to lose weight) 2025

वजन कम करने के आसान तरीके जो आज की सबसे बड़ी समस्या हैं, वजन बढ़ना समस्या नही हैं, वजन का अत्यधिक बढ़ना समस्या हैं आजकल की इस व्यस्त जीवनशैली मे उल्टा सीधा खान पान की वजह से हमारा वजन अत्यधिक तेजी से बढ़ रहा हैं, जो हमारे शरीरिक और मानसिक दोनों स्थिति के लिए हानिकारक होता हैं, अत्यधिक वजन के कारण हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता हैं। और इसके कारण हमारे शरीर मे विभिन्न प्रकार की दिक्कते होने लगती हैं साथ ही मोटा शरीर देखने मे भी अच्छा नही लगता हैं, आज इस ब्लॉग मे वजन कम करने के कुछ आसान तरीको के बारे मे जानेंगे।

वजन बढ़ने के कारण :

वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे असंतुलित आहार, कम नींद लेना, हार्मोनल बदलाव, शरीर को ज्यादा आराम देना , तनाव, मानसिक रूप से सही नही होना जैसी चीजे शामिल हैं। जब हमारी शरीर मे कैलोरी ज्यादा हो जाता हैं, तो वो फैट बनने लगता हैं जिससे वजन बढ़ जाता हैं।

वजन कम करने के उपाय :

1 संतुलित आहार ( Balanced Diet)

वजन कम करने मे सबसे अहम भूमिका हमारे खान पान का होता हैं इसलिए हमे सबसे पहले अपने खाने को कंट्रोल करना पड़ेगा ।

प्रोटीन का सेवन :

अपने आहार मे प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाये इसका सेवन करने से हमारा पेट लम्बे समय के लिए भरा रहता हैं जिससे बार बार भूख नही लगती हैं। आप इसके लिए अंडा, दाल, चिकन, दूध, दही का सेवन कर सकते हैं।

. फल और साब्जियां :

फल और सब्जिया इनमे फ़ाईबर भरपूर matra मे पाया जाता हैं, और कैलोरी बहुत ही कम पाया जाता हैं। फल का सेवन करने से हमे ताजगी का एहसास होगा और भूख भी कम लगेगी। .

चीनी का सेवन न करे :

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पो पहले चीनी को छोड दे क्योंकि चीनी से वजन बहुत तेजी से बढ़ता हैं।

. वसा का सेवन कम करे

:अत्यधिक वसा का सेवन करना बंद करे जैसे बर्गर, चोमिन, फास्ट फूड बाहर की तली भुनी चीजे खाना छोड़ दे आप चाहे तो बादाम, अवकडो जैसे अच्छे वसा का सेवन करे।

2 शरीरिक गतिविधि :

. चलना ( walking)

रोजाना 30-35 मिनट चलने से हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होती हैं और वजन जल्दी कम होता हैं।

.पुष अप :

पुष- अप करने से हमारा शरण शेप मे आता हैं, और हमारे शरीर से कैलोरी भी बर्न होती हैं।

सायिकालिंग :

आप चाहे तो cycle exercise भी कर सकते हैं आप नोरामल कोई cycle चला सकते हैं जिससे जितना पसीना बहे उतना ही वजन कम होगा।

उठक बैठक :

आप उठक बैठक भी कर सकते हैं हमारे शरीर के लिए ये अच्छा हैं माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं वजन घटता हैं।

3. पानी भरपूर पिये :

भरपूर पानी पीना भी आवश्यक हैं, क्योंकि कभी कभी क्या होता हैं, की हमे प्यास लगी होती हैं और हम भूख समझ कर कहना खा लेते हैं इसलिए हमे भरपूर पानी पीते रहना चाहिए । पानी पीने से हमारा वजन कम करने मे मदद करता हैं और शरीर हाईड्रेट भी रहता हैं।

.. दिन भर मे 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए जिससे वजन कम होने मे मदद मिलेगी। आप चाहे तो ताज़े फलो और सब्जियों का जूस भी अपने आहार मे शामिल कर सकते हैं जिससे शरीर स्वस्थ भी रहेगा।

4. नींद भरपूर ले:

कम सोने से भी हमारे वजन बढने की समस्या बड़ सकती हैं, क्योंकि कम सोने से तनाव हार्मोन बढ़ जाता हैं जिससे भूख ज्यादा लगती हैं। … हमे कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता जिससे शरीर को आराम मिल सके।

5 . मानसिक स्थिति :

मानसिक स्थिति को सही रखना जरूरी हैं, तनाव के कारण हमे भूख ज्यादा लग सकती हैं, इसलिए तनाव, चिंता, अवसाद जैसी समस्या को नियंत्रित करना पड़ेगा इसके लिए आप को योग, सांस लेने की प्रक्रिया ये सब करनी चाहिए जिससे वजन न बढ़ सके।

निष्कर्ष :

वजन कम करना इतना आसान नही होता और ज्यादा मुश्किल भी नही होता हैं, अगर आपके इरादे मजबूत हैं, तो आप आवश्य कर सकते हैं नियमित योग, पानी का सेवन, भरपूर नींद, सही आहार, जैसी चीजों का पालन करके आप अपने वजन को कम कर सकते हैं । हमारे द्वारा ब्लॉग मे बताए हुए टिप्स को अपना कर आपको वजन कम करने मे सहायता मिलेगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top